स्कूल बस की टक्कर से एक घायल
परबतसर. थानेके खोखर गांव के पास मेगा हाईवे पर एक स्कूल बस ने बाइक के टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया। भुतावा निवासी प्रार्थी हीरेंद्र गौड़ जाति मेघवाल मामला दर्ज कर बताया कि 3 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह उसके भाई मनोज के साथ कुचामन जा रहा था। खोखर के पास एक स्कूल बस चालक ने वाहन को तेज लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। जिससे मनोज के सिर पेट में गंभीर चोटें आई। घायल को राजकीय चिकित्सालय परबतसर में प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।