- Hindi News
- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में झलका उत्साह
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में झलका उत्साह
स्टेशनरोड स्थित मारवाड़ महाविद्यालय में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था निदेशक सुल्तानसिंह थालौड़, अध्यक्ष बनवारी लाल पचार कोषाध्यक्ष सुनीलकुमार बिजारणिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस प्रतियोगिता में सामान्य जागरूकता, साइंस, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, नवीन समसामयिक से संबंधित अनेक प्रश्नोत्तरी राउण्ड हुए। प्राचार्य सीताराम कुमावत ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता सुरेश कुमार बीएससी तृतीय वर्ष प्रमोद भाकर बीए द्वितीय वर्ष तथा उप विजेता दिनेश चौधरी दिनेश राड़ बीएससी तृतीय वर्ष रहे। प्रतियोगिता का संचालन बाबूलाल गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर दरियावसिंह, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश, वीरेंद्रसिंह डूडी, मुकेश भाटी, बृजेश कुमार शर्मा, पवन तिवाड़ी, संतोष चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी. प्रश्नोत्तरीप्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देते अतिथि।