आज बाधित रहेगी जलापूर्ति
कुचामन सिटी. शहरके मोतीराम जी की कोठी से धनजी बाग बाईपास रोड तक डिस्कॉम द्वारा बिजली के टावर लगाने का कार्य किए जाने के कारण मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम 4.45 तक पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के एईएन अनिल कुमार जैन ने बताया कि पांचवा रोड मुख्य पंप हाउस, आसपुरा, नलकूप, दीपपुरा रोड नलकूपों पर बिजली सप्लाई नहीं मिलने के कारण सायं कालीन होने वाली पेयजल सप्लाई घाटी कुआं, नया शहर, कामदारों का बास, रैगर बस्ती, छीपों का मोहल्ला, होद का दरवाजा, चेजारों का बास, कारीगरों का मोहल्ला, ऊपरला बास, पुराना पुलिस स्टेशन, बड़ला का बास तथा नया पोस्ट ऑफिस क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।