जनता के सहयोग से लगेगी पॉलिथीन पर रोक
शहरको स्वच्छ, सुंदर और पॉलिथीन मुक्त बनाने को लेकर सोमवार को पालिकाध्यक्ष यशोदा देवी कुमावत की अध्यक्षता एवं विधायक विजयसिंह चौधरी की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। पालिका सभागार में आयोजित बैठक में शहर के वार्ड पार्षद, स्वयंसेवी संस्थाएं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पालिका अधिशासी अधिकारी सुनील चौधरी ने बैठक के एजेंडे को रखा।
इसके बाद विधायक विजयसिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने पॉलिथीन को पूरी तरह से बैन कर रखा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कार्यवाही के साथ आमजन में जागरुकता लाना भी जरूरी है ताकि पॉलिथीन उपयोग को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए भी विशेष अभियान चलाने की बात कही।
पालिका उपाध्यक्ष हरीश कुमावत ने बैठक में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने पर कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में सभी को भागीदारी निभानी होगी। कुमावत ने सार्वजनिक स्थानों और सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को कहा। प्रतिपक्ष नेता हेमराज चावला ने भी कुमावत की बात का समर्थन किया। चावला ने कहा कि गौशालाएं चलाने वालों को पाबंद किया जाए ताकि शहर में घूम रहे आवारा पशुओं पर लगाम कसी जा सके। बैठक में तहसीलदार अभिलाषा पूनियां, कुविस अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, कार्यकारी अध्यक्ष नटवरलाल बक्ता, पार्षद गौरीशंकर शर्मा, आरिफ खान, खेताराम सिसोदिया, ओमप्रकाश बागड़ा, पुष्पा सिंघानिया, कांता स्वामी, लायंस क्लब अध्यक्ष राम काबरा, संपत सोमाणी, मुकेश राठौड़, चुतुर्भुज शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
नमक उत्पादक संघ ने जताया विरोध
बैठकके दौरान नमक उत्पादक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन विभाग की कार्यवाही पर विरोध जताया। संघ अध्यक्ष मुरली स्नेही ने बताया कि परिवहन निरीक्षक उनके प्लांट पर खड़े ट्रकों का चालान बना देते हैं। इस कारण पिछले सात दिनों से कोई भी ट्रक प्लांट पर आने को तैयार नहीं है। इस पर विधायक विजयसिंह चौधरी ने परिवहन निरीक्षक मनमानीपूर्ण कार्यवाही नहीं करने के निर्देश दिए।
वार्ड 26 से लें प्रेरणा
ईओसुनील चौधरी ने बताया कि जिस तरह मुस्लिम एजुकेशन एंड वैलफेयर सोसायटी ने वार्ड नंबर 26 को गोद लेकर उसकी साफ सफाई का जिम्मा उठ