पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राइजनिंग लाइन से अवैध कनेक्शन हटाए

राइजनिंग लाइन से अवैध कनेक्शन हटाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकके निर्देश पर गुरुवार को कुचामन पुलिस की सहायता से जलदाय विभाग की टीम ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। टीम में एईएन देवेंद्र सिंघल सहित जेईएन अशोक कुमार यादव एवं जेईएन वासुदेव सुथार शामिल थे। अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से खुदाई करवाकर कनेक्शन काटे। एईएन सिंघल ने बताया कि कॉलेज में एक इंच मोटाई के पाइप के माध्यम से पानी चुराया जा रहा था। जिन्हें शुक्रवार को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध कनेक्शन कर रखे है उन आरेापियों के विरूद्ध पुलिस में मुकदमे भी दर्ज करवाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार कुचामन रसाल से मकराना को जलापूर्ति देने वाली मुख्य राइजनिंग लाइन में रास्ते में आने वाली निजी शिक्षण संस्थाओं लोगों ने अवैध कनेक्शन कर लिए हैं। इसके चलते आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है। पिछले एक माह से शहर को 30 लाख लीटर की जगह 25 लाख लीटर पानी ही मिल पा रहा था। शहर की आवश्यकता 150 लाख लीटर प्रतिदिन दिन की है। इसके चलते विभाग के सहायक अभियंता देवेन्द्र सिंघल ने छीजत के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। जांच में पाया गया कि अनेक स्थानों पर लोगों ने मुख्य राइजनिंग लाइन में अवैध कनेक्शन कर रखे हैं। इनमें से कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। उनके बड़े स्तर पर विरोध की संभावना के मध्यनजर सहायक अभियंता देवेन्द्र सिंघल ने मकराना विधायक श्रीराम भींचर से कार्रवाई के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध करवाने की मांग की थी।

मकराना. अवैधजल कनेक्शन हटाए जाने के दौरान मौके पर काम करते मजदूर।

खबरें और भी हैं...