शांतिभंग करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता | कुचामनसिटी
शहरथाना पुलिस ने गुरुवार को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी अमरा राम ने बताया कि शहर के लुहारिया बास में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने महावीर सिंह राजपूत निवासी गोटन, पृथ्वीसिह राजपूत निवासी दताणी, रमेश पटेल निवासी भावरी पाली को गिरफ्तार किया।