पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंदोलन समिति की बैठक आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |कुचामन सिटी

विकासभवन के बॉम्बे हॉल में रविवार सुबह साढ़े 10 बजे जिला बनाओ आंदोलन को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शहर के लोग बैठक में शामिल होंगे।

इस दौरान जिला बनाओ संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। वहीं आंदोलन की कार्ययोजना तय की जाएगी। कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने बताया कि कार्ययोजना को संचलित करने के लिए विभिन्न समितियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इस मौके पर 18 फरवरी की प्रस्तावित आमसभा पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...