- Hindi News
- National
- बाइक पर आए युवकों ने कहा बोलेरो के पीछे खून लगा है, चालक उतरा तो 3 लाख 27 हजार का बैग लेकर भागे
बाइक पर आए युवकों ने कहा बोलेरो के पीछे खून लगा है, चालक उतरा तो 3 लाख 27 हजार का बैग लेकर भागे
पिता को रुपए देने जा रहा था अजय
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी
शहरके सबसे व्यस्ततम इलाके गोल प्याऊ के पास माहेश्वरी भवन के सामने गुरुवार दोपहर बोलेरो पर लाल कलर लगाकर बाइक सवार युवकों ने गाड़ी में रखे तीन लाख 27 हजार रुपए से भरा बैग उठा लिया और मौके से फरार हो गए। गुरुवार दोपहर 1.15 बजे डीडवाना रोड स्थित एसबीआई से तीन लाख रुपए एक बैग में रखकर अपनी बोलेरो कार से कपड़ा मार्केट स्थित कोआपरेटिव बैंक के लिए रवाना हुए अजय कुमार शर्मा पुत्र बजरंग लाल निवासी कुचामन जैसे ही माहेश्वरी भवन के सामने पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें कहा कि गाड़ी के पीछे से खून बह रहा है।
अजय कुमार ने गाड़ी रोकी और अपनी प|ी अनुराधा के साथ नीचे उतरकर देखा तो पता चला कि ये तो लाल कलर है। जब अजय गाड़ी में सवार होने लगे तो गाड़ी में बैठी उसकी तीन वर्षीय पुत्री राधिका ने रोते हुए इशारा किया की कोई बैग लेकर भाग गया। इस पर अजय ने गाड़ी के आगे की सीट पर देखा तो वहां बैग नहीं था। यह देखते ही अजय के होश उड़ गए। कुछ देर बाद उन्हें पूरा माजरा समझ में गया कि कोई रुपए का बैग लेकर चला गया। अजय ने घटना को-ऑपरेटिव बैंक में एईओ की पोस्ट पर कार्यरत अपने पिता बजरंगलाल और कुचामन पुलिस को दी। थानाधिकारी अमराराम ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध का फोटो जारी कर दिया है और इस मामले में चोरों की तलाश जारी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पीड़ित अजय शर्मा ने पुलिस को बताया की वह एसबीआई से अपने पिता के खाते से तीन लाख रुपए लेकर रवाना हुए थे। वह को-ऑपरेटिव बैंक में रुपए देने जा रहे थे। गाड़ी में बैठने के बाद उसने बैग में रखे तीन लाख रुपए में 27 हजार रुपए और मिलाए थे। इसके बाद थानाधिकारी विश्नोई पीड़ित अजय को अपने साथ लेकर एसबीआई बैंक के लिए रवाना हो गए। वहां पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पीड़ित अजय ने पुलिस में उसकी गाड़ी से तीन लाख 27 हजार रुपए चोरी होने का मामला दर्ज करवाया।
4
3
2
1
कुचामन सिटी. पीड़ितसे घटना की जानकारी लेते थानाधिकारी।
गोल प्याऊ के सामने बोलेरो से उठा लिया बैग
अबबाइक पर चल रहे दो युवकों ने बोलेरो चालक को गोल प्याऊ के ठीक सामने कहा कि उनकी गाड़ी के पीछे खून बह रहा है। तब अजय अपनी प|ी के साथ नीचे उतरा और पीछे आकर देखा तो दोनों युवक गाड़ी से रुपए लेकर मौके से भाग गए।
कलर का डिब्बा खरीदा और गाड़ी पर लगा दिया
दुकानसे कलर का डिब्बा लेने के बाद तीसरा युवक बोलेरो के पीछे-पीछे रवाना हो गया। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक भी बोलेरो के पीछे-पीछे रवाना हो गए। सब्जी मंडी के सामने युवक ने गाड़ी पर कलर लगा दिया और वहां से निकल गया।
अंबेडकर सर्किल के कैमरे में दिखे युवक
भास्करकी मुहिम से लगे सीसीटीवी कैमरें वारदात के बाद पुलिस की जांच में काम गए। अंबेडकर सर्किल पर लगे कैमरे में एक बजकर 19 मिनट पर बोलेरो कार के पीछे-पीछे तीन युवक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर आते नजर आए। युवकों की पीठ पर ट्रेवल बैग था। इसके बाद मुख्य बस स्टैंड पर लगे कैमरे में बाइक के सबसे पीछे बैठा एक युवक फुर्ती से उतरा और एक दुकान से कलर का डिब्बा लेते हुए नजर आया।
कुचामन सिटी. बैंक में सीसीटीवी फुटेज देखता पीड़ित अजय कुमार शर्मा
एक सदस्य ने बैंक में बनाए रखी नजर
वारदातसे पहले गिरोह का एक सदस्य बैंक में लगातार नजर रखी। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो पता चला कि एक युवक काफी समय से कुर्सियों पर बैठा मोबाइल पर बातें कर रहा था। जब अजय एक बैग में रुपए डालकर बाहर गया तो एक मिनट बाद पीछे-पीछे युवक भी रवाना हो गया। इसके बाद एक युवक बाइक लेकर आया और बोलेरो के पीछे-पीछे रवाना हो गए।
रुपए से भरे बैग में जरूरी कागजात भी थे
पीड़ितअजय ने बताया कि रुपए से भरे बैग में उसकी प|ी का ओरिजनल परिचय पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, अनेक दस्तावेज एक प्लॉट की ऑरिजनल रजिस्ट्री रखी हुई थी जो रुपए के साथ पार हो गए।
कुछ पता ही नहीं चला
^दो युवकों ने कहा कि गाड़ी में पीछे खून बह रहा है। मैंने गाड़ी को साइड में रोकी और देखा तो पता चला ये तो लाल रंग है। इसके बाद गाड़ी में बैठते ही पता चला की रुपए से भरा बैग नहीं था। अजयशर्मा, पीड़ित