पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
भास्कर संवाददाता | कुचामनसिटी
भाजपाकार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपाईयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिक्षाविद गुलाबचंद शर्मा ने पंडित दीनदयाल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीती में अनेक अच्छे उदाहरण पेश किए तथा देश के भावी नेताओं की पीढ़ीयों को तैयार करने की राह बनाई। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी प्रांसगिक है। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कमल राजोरिया ने कहा कि लोग उनके आदर्शों को जीवन में उतारें। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष राधेश्याम गट्टाणी, पार्षद मनोहर सिंह रुपपुरा, गोपाल कुमावत, प्रकाश कुमावत, महामंत्री राजेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री खेताराम, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष बरखा रानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज पाटनी, युवा मोर्चा सलाहकार मंत्री एडवोकेट ओम प्रकाश पारीक, नंदकिशोर अग्रवाल, कमल, दिलीप राजोरिया, अनिल काला, संजय उपाध्याय, पूर्व पालिका अध्यक्ष गौरुराम कुमावत, प्रवीण शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।