पानी की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतरे
प्रतिदिन 150 लाख लीटर पानी की आवश्यकता
जलदायविभाग के सहायक अभियंता देवेंद्र सिंघल ने बताया कि मकराना के लिए कुचामन, रसाल, मजीवड़ा, जूसरी आदि जगहों से कुल तीस लाख लीटर पानी ही प्रतिदिन आपूर्ति हो रहा है। यहां की आवश्यकता 150 लाख लीटर प्रतिदिन की है। कुचामन मकराना के बीच अनेक जगहों पर लोगों ने राइजिंग लाइन में कनेक्शन कर लिए थे। जिससे पानी आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है। ऐसे में प्रतिदिन औसत 25 लाख लीटर पानी की ही आपूर्ति शहर को मिल पा रही है थी एवं पांच लाख लीटर की छीजत भारी पड़ गई। ऐसे में शहर को पानी की आपूर्ति का अंतराल गड़बड़ा गया एवं नलों में पानी नहीं आने से लोगों में असंतोष हावी हो गया। एईएन सिंघल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से विभागीय तौर पर व्यापक सर्वे करवाकर राइजिंग लाइन में हो रखे अवैध कनेक्शन हटवाए जा रहे हैं। जनता को परेशानी में डालने के जिम्मेदार पानी चोरों के खिलाफ सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ के मुकदमे भी पुलिस में दर्ज करवाए जा रहे हैं। एईएन सिंघल ने थानाधिकारी को आश्वस्त किया कि जल्द ही शहर में पेयजल की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
थानाधिकारी ने की समझाइश
थानाधिकारीइंद्रराज मरोडिया ने आक्रोशित लोगों को शांत रहने का आग्रह करते हुए कहा कि रास्ता रोकने प्रदर्शन करने से समस्या का हल नहीं निकाला जा सकता है। इसके लिए संबंधित विभाग से ही कार्रवाई सुनिश्चित करवाई जा सकती है। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन जलदाय विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उचित हल निकालने का आश्वासन दिया। उनके प्रदर्शन रास्ता जाम करने की प्रक्रिया से पटवार भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को खासी परेशान होना पड़ रहा है।
नगर परिषद की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए बताया कि अकरम कोल्डड्रिंक्स की गली में अनेक बार सीवरेज लाइन जाम हो जाती है एवं सड़क पर गंदा पानी बहने लगा है। गौड़ाबास रोड एवं अकरम कोल्ड ड्रिंक्स की तरफ बनी इंटरलॉकिंग रोड पर जगह-जगह सीवरेज के गड्ढे छोड़ दिए गए एवं यहां पर लेवलीकरण गुणवत्ता का कतई ख्याल नहीं रखा गया है। बाद में थानाधिकारी इंद्रराज की समझाइश पर लोगों ने 11:10 मिनट पर वहां से जाम हटा लिया।
मकराना. गौड़ाबासचौराहे पर टायर जलाकर प्रदर्शन करते हुए लोग।