लोकअदालत में निपटाए 19 प्रकरण
भास्कर संवाददाता| कुचामनसिटी
सिविल न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें समझाइश से 19 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल न्यायाधीश कृष्णकांत ने बार एसोसिएशन के सहयोग से विभिन्न बैंकों से संबंधित प्रकरण धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के नियमित प्रकरणों की सुनवाई कर निस्तारण किया। इस दौरान बैंकों से संबंधित प्री लिटिगेशन के 17 प्रकरणों का निपटारा कर 95897 रुपए की राशि बैंकों में जमा करवाई।
वहीं नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के दो प्रकरणों का पक्षकारों के बीच लोक अदालत की भावना से आपसी राजीनामा करवाया गया। लोक अदालत के चलते दिन भर अदालत परिसर में गहमागहमी रही। राजीनामे से प्रकरणों के निस्तारण करवाकर न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णकांत ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष हरदेवाराम चौधरी, सचिव दौलत खां, प्रवक्ता ओमप्रकाश पारीक, भंवराराम लोरा, दराब खां, रमेश चौधरी, बीरमाराम चौधरी, मुश्ताक खां, अयूब अली, महेश पारीक, प्रभुराम गुर्जर, योगेश, राधारमन शर्मा, शत्रुघ्न गौड. समेत बैंक प्रबंधक मौजूद थे।
परबतसर|राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को बैंक प्रकरण , 138 एनआई एक्ट एवं अन्य वसूली प्रकरणों के विवादों के संबंध में परबतसर ताल्लुका मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एसीजेएम डॉ. सरिता स्वामी की अध्यक्षता में हुआ। वकीलों पक्षकारों को प्रकरणों का निस्तारण आपसी सहमति राजीनामा के आधार पर समझाइश की तथा प्रकरणों का निस्तारण किया।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक एसबीबीजे अमरचन्द बागड़ी, वकील जगदीशसिंह बाजवास, त्रिलोकनाथ, गोपाल पूनिया, विजेन्द्रसिंह गिंगोली, महेश दवे आदि मौजूद थे।