मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी
शहरके मिर्धा नगर में रविवार को 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी को सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। थानाधिकारी अमराराम बिश्नोई ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म के आरोपी डायनछपडा थाना मेजरगंज जिला सीतामढ़ी बिहार निवासी मेगू पासवान (55) को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।