पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिर दिखे पगमार्क, 5 किमी तलाशा पैंथर

फिर दिखे पगमार्क, 5 किमी तलाशा पैंथर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

गतदिनों राजलिया में आए पैंथर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पिछले सोमवार को राजलिया में बछड़े और बकरी समेत मेमने को शिकार बनाने के बाद किसी भी जानवर को शिकार बनाने की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि सोमवार को एक बार फिर उसके पगमार्क नजर आए।

जानकारी अनुसार सोमवार को मुआना के निकट खारड़ियापुरा में ग्रामीणों को पैंथर के पगमार्क नजर आए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मारोठ नाका वनपाल सुनील टाक ने बताया कि ग्रामीणों के साथ पगमार्क का मुआयना किया और प्लास्टर ऑफ पेरिस से पगमार्क उठाए। इसके बाद पगमार्क के सहारे मुआयना करते हुए करीब 5-6 किमी तक पैंथर की तलाश की। इस दौरान खारड़ियापुरा से लेकर मुआना में जोगेश्वर की पहाड़ी तक पगमार्क नजर आए।

पैंथर के पगमार्क उठाते वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...