पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद बीज विक्रेताओं की हड़ताल आज, बंद रखेंगे दुकानें

खाद-बीज विक्रेताओं की हड़ताल आज, बंद रखेंगे दुकानें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

ऑलइंडिया फर्टिलाइजर, सीड्स, पेस्टीसाइड्स डीलर एसोसिएशन दिल्ली के आह्वान पर मंगलवार को देशव्यापी आंदोलन के तहत जिले के सभी खाद बीज प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे।

खाद बीज व्यापारी रामेश्वरलाल कड़वा ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे पूरे जिले के खाद बीज व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर खाद बीज और कीटनाशी अधिनियमों में किए गए संशोधनों को वापस लेने की मांग करेंगे।

कड़वा ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि, रसायन और जीव विज्ञान का डिप्लोमा डिग्री कृषि आदान विक्रेताओं के लिए अनिवार्य करने के संशोधन का देशभर के सभी खाद बीज और कीटनाशी विक्रेता विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिला तहसील मुख्यालयों पर कृषि आदान विक्रेता नियमों में संशोधनों को तुरंत वापस लेने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार के मार्फत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को ज्ञापन भिजवाएंगे।

खबरें और भी हैं...