प्रबंध संकाय के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रिसर्च पेपर
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी
कुचामनमहाविद्यालय के प्रबंध संकाय में शुक्रवार को मैनेजमेंट सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंध संकाय के विद्यार्थियों ने पावर पोइंट के माध्यम से रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। सेमिनार संयोजक व्याख्याता मोना अग्रवाल ने बताया कि प्रबंध संकाय तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने समर इंटर्नशिप रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा द्वितीय वर्ष प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रबंध के उभरते विषयों पर प्रस्तुति दी। सेमिनार में गरिमा जैन नीति सेन ने प्रथम, मोहित अग्रवाल करणी प्रताप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत छात्राओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 30 छात्राओं के एक दल को महाविद्यालय की बस से डीडवाना परिवहन अधिकारी कार्यालय के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दिनेश मांडोत, सचिव शिवकुमार अग्रवाल, महेन्द्र मिश्रा, गिरीश औदिच्य, गिरीराज कुमावत, अशोक कुमार गर्ग, ऋतु अग्रवाल, गरिमा मोर, श्रीकांत मिश्रा, कंचन कुमावत, सुजल महर्षि, डॉ. श्योजीराम जाट आदि उपस्थित थे।