पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुस्तकालय में सरस्वती पूजन किया, हवन में दी आहुतियां

पुस्तकालय में सरस्वती पूजन किया, हवन में दी आहुतियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामनसिटी | कुचामनपुस्तकालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष गुलाबचंद शर्मा ने सरस्वती पूजन किया। इस दौरान पुस्तकालय की महिला मंत्री मृदुला कोठारी ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रामनिवास तोषनीवाल, प्रकाशचंद आर्य, रामस्वरूप रांदड़, श्यामसुंदर मंत्री आदि उपस्थित थे। बसंत पंचमी कार्यक्रम के बाद पुस्तकालय की साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। गायत्री मंदिर में पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां देकर श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण सुख समृद्धि की कामना की। न्यू मॉडर्न स्कूल, मॉडर्न गल्र्स कॉलेज एवं मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में भी बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक देवीलाल कुमावत, प्रधानाचार्य मदनलाल कुमावत, कमलेश कुमार, कॉलेज प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा राजस्थान के तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीतेश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर राजेश जोशी, तहसील अध्यक्ष अनिल गौड़, अरुण जोशी, लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, अभिषेक जोशी, मोनिका शर्मा, शीतल शर्मा, अंजु शर्मा, हरिदास दाधीच सहित अनेक लोग उपस्थित थे। एकलव्य एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल में सरस्वती वंदना के साथ बसंत पंचमी मनाई गई। निदेशक अक्षय जोशी प्रधानाचार्य मूलचंद शास्त्री ने संबोधन में सरस्वती जयंती पर प्रकाश डाला। गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली कृष्णा कुमावत, खुशबू पारीक, दीपशिखा शेखावत, दीपशिखा सिसोदिया, प्रियंका चौधरी, यशी गौड़ को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...