पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटेज खंगाले, लुटेरों का नहीं लगा सुराग

फुटेज खंगाले, लुटेरों का नहीं लगा सुराग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी | शहरके गोल प्याऊ के पास गुरुवार को बोलेरो गाड़ी पर रंग लगाकर 3 लाख 27 हजार रुपए चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है। एसएचओ अमराराम ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी से फुटेज जारी किया है और पुलिस इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह कोशिश कर रही है। इसके लिए पुलिस अनेक लोगों से संपर्क भी कर रही है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। पीड़ित अजय शर्मा भी शुक्रवार को शहर में अनेक प्राइवेट जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने में लगे हुए थे। शर्मा ने शहर में 5 अलग-अलग जगह लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

खबरें और भी हैं...