पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैसावत को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जताई खुशी

गैसावत को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जताई खुशी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकरानापूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर यहां कांग्रेसजनों ने खुशी जताई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस खुशी में पटाखे छोड़े तथा मिठाइयां बांटी। कांग्रेस के पूर्व जिला संगठन मंत्री रामूराम साख ने बताया कि गैसावत के जिलाध्यक्ष बनने से यहां कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह है, क्योंकि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने इस बार बेहतर निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गैसावत के नेतृत्व में आगामी हर चुनाव में कांग्रेस सफलता का परचम फहराएगी। उन्होंने इस चयन के लिए प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के प्रति आभार जताया है। उन्होंने गैसावत को बधाई भेजने के साथ प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य खींवाराम घिंटाला, जयराम बुरड़क, लियाकत अली खां, नागरमल शर्मा, नोरतन मल प्रजापत आदि कांग्रेस नेताओं ने भी गैसावत को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई।

कुचामनसिटी| मकरानाके पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने खुशी व्यक्त की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेरखान ने बताया कि गैसावत को पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति देने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। गैसावत को जिलाध्यक्ष बनाने पर पालिका प्रतिपक्ष नेता हेमराज चावला, कांग्रेस नेता दशरथसिंह बेगसर, डॉ. एनके मोहनपुरिया, नगर अध्यक्ष इस्माइल व्यापारी, ईश्वरराम सोऊ, बुद्धाराम चौधरी, सुरेश जोशी, जब्बार खां फौजी, शौकत अली टाक, बाबूलाल सारवान, मुबारिक कारीगर, जवानाराम, शिवबख्श, दुर्गाराम चौधरी, गिरधारी महला आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

खबरें और भी हैं...