समारोह में वितरित किए गार्गी पुरस्कार
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी
शहरके भोमराजका भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय समारोह में पालिकाध्यक्ष हरीश कुमावत के मुख्य आतिथ्य में छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में निजी शिक्षण संस्थान सोसायटी अध्यक्ष गोविन्दराम शेषमा, रामदेव खीचड़, खेमाराम रणवां, सोहनराम सुंडा, नटवरलाल वक्ता, मृदुला कोठारी मौजूद थे। वर्ष 2015 की कक्षा 12 कला संकाय के लिए 165, कॉमर्स के लिए 26, साइंस के लिए 157, कक्षा 10 के लिए 210 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ। इसी तरह वर्ष 2014 की दूसरी किस्त के लिए कक्षा 10 की 138 छात्राओं के चेक भी पहुंचे। लेकिन इनमें से केवल 10 छात्राएं ही अपना चैक लेने पहुंची। चयनित छात्राओं को पांच हजार रुपए का चैक, प्रशस्ति पत्र एवं कुविस द्वारा प्रकाशित महिला सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण संबंधी बुकलेट प्रदान की।
टैगोर स्कूल की 138 छात्राओं को मिला गार्गी पुरस्कार
कुचामनसिटी| राज्यसरकार की ओर से प्रतिभावान छात्राओं को दिए जाने वाले गार्गी अवार्ड शहर के टैगोर सीनियर सैकण्डरी स्कूल की 138 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से नवाजा गया है। टैगोर एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन पूरणसिंह रणवां ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित समारोह में विद्यालय की ग्यारहवीं में अध्ययनरत अंकिता खाखल, अरुंधति, आयुषी शर्मा, चांदकंवर राठौड़, दीपिका, जिज्ञासा जैन, कुसुम शर्मा, ललिता, लक्षिता, निकिता सोनी, पिंकी, पूजा घोटिया, पूजा कुमावत, पूनम, प्रिया वैष्णव, रजनी, प्रशान्त, रीना जांगिड़, सरिता राड़, शालिनी शर्मा, सुमन चौधरी, सुंदर, स्वाति शर्मा, सुनीता मुवाल, कुसुम बागड़ा, श्वेता कुमावत, पूनम राठौड़, कविता चौधरी, सुनीता शेषमा, ऊषा निवाद, शिवानी जांगिड़, रीना, प्रियंका, संजू चोयल, अंजलि, शिवानी टेलर एवं आशा पारीक को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत अंजू, दीप्ति जांगिड़, गरिमा चौधरी, हेमलता, ज्योति कुमावत, काजोल मेघवाल, कमलेश कंवर, केशर चौधरी, कोमल उज्जवल, मोनिका चौधरी, नाजमीन, नसरीन, प्रियंका चौधरी, प्रियंका झाझड़ा, प्रियंका सारण, पूनम कुमावत, रीना कंवर, सरिता गोस्वामी, सुमन, कंचनदेवी गुर्जर, धीरजकंवर, नीलम कुमारी गोस्वामी, निरमा गीला, किरण, प्रगति गौड़, राहत जमानी, सुमन, रितिका तेतरवाल, अवन्तिका, ज्याना चौहान, ललिता बिजारणियां, सुनीता कंवर, अंशू, पिंकी बिजारणियां, रेखा सारण, कल्पना कुमावत, पूनम कंवर, बिनल लौहार एवं दीपिका राठौड़ को सम्मानित किया गया। समारोह में कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण कर चुकी टैगोर स्कूल की अंजू चौधरी, अंकिता राठौड़, आस्था चौधरी, बसुु चौधरी, भावना कुमारी मीणा, भाविका दाधीच, दीक्षा सिंगाडिय़ा, हंसराज चौधरी, ज्योति मीणा, कान्ता, कान्ता कुमावत, कोमल, कृष्णा चौधरी, महिमा चौधरी, मंजीत जोधा, मंजू, मंजू रॉयल, मोनी जांगिड़, नैनीदेवी, निकिता राठौड़, पूजा देवी, प्रमिला चौधरी, प्रियंका चौधरी, पुष्पा चौधरी, रिंकू चौधरी, संजू कुमारी, संजूकुमारी जाट, सुलोचना धूमस, सुनीता बावरी, आशिता जैन, चाहिता सेठी, लता कंवर, मोनू कुमावत, पूजा कुमावत, रुचिका जैन, सरला अग्रवाल, अफरीन खान, अमिता पाण्डारा, आनन्दकंवर, अन्नुकंवर, बीनू कंवर, कविता, कोमल, ममता बारिया, मोहरी कुमारी, नीलू शर्मा, नीति मुण्डोतिया, निधि कंवर, निधि शर्मा, पार्वती कुमावत, पिंकेश कंवर, पिन्टू घस्वां, प्रियंका सारण, रक्षा सिंगाडिय़ा, रेखा पारीक, संजना चौधरी, सरूप भाकर, सुमन कुमावत, सुनीतादेवी को सम्मानित किया गया है।