6 ग्रामसेवकों को जारी किए नोटिस
कुचामन सिटी | भामाशाहसीडिंग में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर कुचामन पंचायत समिति क्षेत्र के 6 ग्रामसेवकों को नोटिस जारी किए है। जिला भामाशाह प्रबन्धक कलेक्टर के निर्देशानुसार कुचामन पंचायत समिति में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की भामाशाह सीडिंग में ऑनलाइन प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर निम्नतर प्रगति वाली ग्राम पंचायत टोडास, हुडील, दीपपुरा, खारिया एवं चावंडिया के ग्रामसेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। ब्लॉक स्तरीय समीक्षा कर विकास अधिकारी रामनिवास ने टोडास के भंवरलाल चौधरी, हुडील के रामकुंवार, दीपपुरा के चंदन चौपड़ा, खारिया के जितेन्द्र शर्मा चावंडिया के लक्ष्मीकांत कादिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में सीडिंग की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।