- Hindi News
- 9वीं और 10वीं के पेपर चोरी, परीक्षा स्थगित
9वीं और 10वीं के पेपर चोरी, परीक्षा स्थगित
19 से हो सकती हैं परीक्षाएं
कुम्हेर के गांव पला स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बीती रात चोर ताले तोड़कर कक्षा नवीं 10 वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र चोरी कर ले गए। प्रश्न पत्र चोरी की घटना से शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया। आनन फानन में पहुंचे अफसरों ने जांच के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक शैलेंद्रसिंह को निलंबित किया है। इसके अलावा नवीं 10 वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा निरस्त करने के आदेश दिए हैं। इससे जिले में 1106 स्कूलों में दोनों कक्षाओं के करीब 91 हजार विद्यार्थी प्रभावित होंगे। संस्था प्रधान ने थाने में तहरीर दी है तथा पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया है।
जिला समान परीक्षा के तहत 12 दिसंबर को अंग्रेजी विषय की पहली परीक्षा हुई थी। प्रश्न पत्र चोरी होने के बाद 13 दिसंबर से लेकर होने वाली सारी परीक्षाएं निरस्त की गई हैं। शनिवार सुबह 10 बजे स्कूल समय पर संस्था प्रधान पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा और आलमारी में रखे प्रश्न पत्र अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र भी इसी गोदरेज की आलमारी में रखे हुए थे। चोर गोदरेज अलमारी का लॉकर तोड़कर कक्षा नवीं 10 वीं के प्रश्न पत्र कमरे में रखी खेल सामग्री चोरी कर ले गए। संस्था प्रधान ने घटना की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी। ऐसे में डीईओ माध्यमिक शिक्षा बृजेंद्रसिंह कौंतेय, एडीईओ नत्थासिंह चतुर्वेदी, जिला समान परीक्षा योजना के संयोजक केदारनाथ पाराशर मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तार से जानकारी लेकर कलेक्टर रवि जैन को अवगत कराया। इसके बाद कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे और लापरवाही बरतने पर संस्था प्रधान को निलंबित करने के आदेश दिए। शेषपेज 15 पर...
पलाके स्कूल से...
जिलासमान परीक्षा योजना के लिए पहले ही बजट का टोटा रहता है। ऐसे में परीक्षा निरस्त होने के कारण फिर से व्यय उठाना पड़ेगा। जिले में सेकंडरी स्तर के 441, सीनियर सेकंडरी के 665 स्कूलों में परीक्षा हो रही है। इसमें कक्षा नौ के 45 हजार 280 कक्षा 10 के 46 हजार 650 बच्चों की परीक्षा निरस्त की गई है। अब दोबारा से प्रश्न पत्र छपवाए जाएंगे। इस पर करीब दो लाख रुपए व्यय होंगे।
पहलेभी हो चुका है ऐसा मामला
करीबसात-आठ साल पहले भी जिला समान परीक्षा योजना के तहत होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र बाजार में गय