पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में कक्षा 9 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 19 से

जिले में कक्षा 9 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 19 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाने में प्रश्न पत्र चोरी का मामला दर्ज

कुम्हेरके पला स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पेपर चोरी की घटना के बाद जिला समान परीक्षा योजना के तहत स्थगित की गई नवीं 10 वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का नया कार्यक्रम रविवार को घोषित किया गया। अब परीक्षा 19 दिसंबर से शुरू होंगी। दैनिक भास्कर ने 14 दिसंबर के अंक में ही 19 दिसंबर से परीक्षा शुरू होने की खबर प्रकाशित की थी।

संयोजक केदारनाथ पाराशर ने बताया कि 19 को कक्षा नौ की हिंदी, 20 को सामाजिक विज्ञान, 22 को विज्ञान, 23 को गणित की परीक्षा होगी। 24 को नवीं 10 वीं दोनों ही कक्षाओं की संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 19 को 10 वीं की हिंदी, 20 को सामाजिक विज्ञान, 22 को विज्ञान, 23 को गणित विषय का पेपर होगा। इसके अलावा 24 दिसंबर को कक्षा नौ 10 का राजस्थान अध्ययन का पेपर भी होगा। परीक्षा दो पारियों में होगी। कक्षा नौ की परीक्षा का समय सुबह 9.45 बजे से दोपहर एक बजे तक, 10 वीं के पेपर का समय दोपहर डेढ़ बजे से शाम 4.45 बजे रहेगा। 18 दिसंबर को डीईओ प्रथम द्वितीय परिक्षेत्र के प्रश्न पत्रों का वितरण मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। निरस्त प्रश्न पत्रों को जमा कराने पर ही नए प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।