पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरओ प्लांट चालू कराने की मांग

आरओ प्लांट चालू कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर. उपखण्डक्षेत्र के ग्रामीणों ने जलदाय विभाग की अनदेखी के कारण बंद पड़े आरओ प्लाटों को चालू कराने की जिला कलक्टर से मांग की है तालफरा निवासी बृजपालसिंह ने बताया कि गांव में कई माह पहले आरओ लग जाने के बाद भी आज तक उसे चालू नहीं किया गया है, जिसकी वजह से लोगों को शुद्ध पानी पीने को नहीं मिल पा रहा है। वहीं हींगोली, कुरवारा, दहवा सहित अन्य कई गांव में लम्बे समय से खराब पड़े आरओ प्लाटों को सही नहीं कराए जाने के कारण लोगों को दूषित एवं खारा पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी अभी तक इन्हें चालू नहीं कराया गया है, जिसके कारण ग्रामीणों में जलदाय विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।