पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौतस्कर पुलिस में फायरिंग

गौतस्कर पुलिस में फायरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस को देख गौतस्कर गोवंश छोड़ भागे

गांवअवार के पास शनिवार रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस के दबाव को देखते हुए गौतस्कर ट्रक में भरे गोवंश को छोड़कर भाग गए। बाद में पुलिस ने निर्दयता पूर्वक बंधे हुए 24 गौवंशों को मुक्त कराया। इनमें 5 गाय मरी मिली हैं।

कार्यवाहक थाना इंचार्ज अर्जुनसिंह ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक ट्रक भरतपुर से कुम्हेर की ओर जा रहा है, जिसमें गाय भरी हुई हैं। क्यूआरटी टीम ने ट्रक का पीछा किया तथा हैडकांस्टेबल वीरबिक्रमसिंह को भी मय पुलिस जाब्ता भेजा गया। भरतपुर की ओर से तेज गति से आए ट्रक चालक ने सामने पुलिस को आता देख भरतपुर-कुम्हेर मार्ग से गांव अवार की ओर जाने वाले मार्ग की ओर ट्रक को भगा दिया। पुलिस के पीछा करने पर गौतस्करों ने आधा दर्जन से अधिक राउंड फायर किए। गौतस्करों की फायरिंग के जवाब में क्यूआरटी टीम एवं पुलिस ने भी 31 राउण्ड फायर किए। पुलिस ने बताया कि गौतस्करों द्वारा पुलिस पर 40 राउण्ड से भी अधिक फायर किए गए। रात को अंधेरा होने की वजह से गौतस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने हरियाणा नंबर के ट्रक को बरामद कर लिया, जिसमें 5 गाय मरी, 7 बछड़े तथा 12 गाय जीवत मिलीं, जिन्हें मुक्त कराया गया। इनमें मृत गायों का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराकर दफनाया दिया गया, जबकि जीवित घायल 19 गौवंशों का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक की केबिन से हथकड़ अवैध 20 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है। हैडकांस्टेबल वीरबिक्रमसिंह ने थाने में अज्ञात गौतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीकरी। कैथवाड़ाथाना पुलिस की ओर से शनिवार रात को कैथवाड़ा रोड नीमला चौराहा के पास की गई नाकाबंदी को देख गौ तस्कर 11 गोवंश छोड़कर भाग गए। पुलिस के अनुसार कैथवाड़ा रोड नीमला चौराहा के पास नाकाबंदी की गई तो हरियाणा की तरफ जा रही एक टाटा 407 बिना नंबरी को रोकने का इशारा किया। उसमें बैठे 3 गौतस्करों ने पुलिस पार्टी की नाकाबंदी को देख टाटा गाडी़ को मौके पर ही छोड़ दिया और सभी गौतस्कर अंधेरे खड़ी फसल का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने टाटा 407 की तलाशी ली तो उसमें 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली तथा 8 गाय, 2 बछड़ा 1 बैल निर्दयतापूर्वक रस्सों से बंधे हुए मिले। गोवंश को मुक्त कराकर जरखैड़ गौशाला को सुपुर्द किया गया तथा 20 लीट