किसानों ने खाद नहीं मिलने पर लगाया जाम
नदबई. यूरियाखाद की किल्लत से गुस्साए किसानों ने पंचायत समिति गेट के सामने मैन मार्केट में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को खाद की पर्ची कटवाने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ एकत्र हो गई। क्रय विक्रय सहकारी समिति के कर्मचारियों ने तहसील में सुबह 10 बजे यूरिया की पर्ची काटना शुरू किया और दो घंटे बाद खाद खत्म हो जाने की बात कह कर पर्ची काटनी बंद कर दी। इससे गुस्साए किसानों नेे मैन मार्केट में ईंट-पत्थर डाल कर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा जाम लगा कर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसानों को समझा कर जाम हटवाया। किसानों का आरोप था कि समिति के गोदाम में खाद का स्टॉक होने के बावजूद भी कर्मचारी किसानों को खाद की पर्ची नहीं काट रहे हैं। उपखंड अधिकारी एसडीएम शौकत अली ने बताया कि क्रय विक्रय सहकारी समिति पर 540 यूरिया खाद के कट्टों का स्टॉक था। जिसकी मंगलवार दोपहर 12 बजे तक पर्ची काट दी गई थी। अब खाद आने पर ही किसानों की पर्ची काटी जाएगी। उन्होंने निर्धारित दर पर किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
खादके लिए मारपीट
कुम्हेर।यूरियाखाद लेने आए किसान आपस में ही झगड़ पड़े। पुलिस ने झगड़ा करने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआई शैतान सिंह ने बताया कि खाद लेने आए अजान निवासी नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पुत्र हजारी लाल तथा दिगंबर एवं फूलसिंह निवासी पला को खाद लेने के दौरान आपस में झगड़ा करने पर शांति भंग में गिरफ्तार किया है। खाद लेने के लिए दूसरे दिन भी किसानों की थाना परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी।
नदबई. यूरिया नहीं मिलने पर किसनों ने रोड पर लगाया जाम।