पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में घायल की देर रात मौत

दुर्घटना में घायल की देर रात मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | सेवरस्थित सरसों अनुसंधान केन्द्र के पास मथुरा बाइपास पर बाइक की टक्कर से बुधवार शाम घायल हुए एक व्यक्ति ने देर रात 11.15 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शाम करीब पौने आठ बजे सरसों अनुसंधान केन्द्र के पास मथुरा बाइपास पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार खंसवाडा कुम्हेर हाल सिमको लेबर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय डालचंद पुत्र ग्यासीराम घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवाया गया है। वहीं पता चला है कि घटना में बाइक सवार दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए, जो निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। मौके पर पड़ी बाइक साइकिल को सेवर थाना पुलिस ने जब्त किया है।