पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख ठगे

नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख ठगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर. नेवीमें नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों ने दांदू पैगोर निवासी एक व्यक्ति से पांच लाख रुपए की ठगी कर ली, जिसका मामला थाने में दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी नियाज मोहम्मद खान के अनुसार खाके ताल मैनपुरी यूपी निवासी अनिल कुमार पुत्र प्रकाश कुशवाह ने दांदू पैगोर निवासी 21 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र जगवीर जाटव को बताया कि उसका रिश्तेदार डायमंड सिटी पश्चिमी बंगाल हाल निवास नई दिल्ली निवासी आशुतोष पुत्र रामचन्द प्रसाद कुशवाह मर्चेन्ट नेवी में चीफ आफिसर के पद है। इस पर अशोक कुमार से नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपए ले लिए। कई माह गुजर जाने के बाद भी उसने तो नौकरी लगवाई ही राशि लौटाई। पीड़ित अशोक कुमार ने उक्त दोनों लोगों के खिलाफ ठगी करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच करने में जुट गई है।