- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
कुम्हेर | राजीवगांधी मेमोरियल सीनियर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि वैर विधायक भजनलाल जाटव ने सरस्वती मां चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। समारोह को संबोधित करते हुए वैर विधायक ने कहा कि बच्चों को आज के समय के अनुसार शिक्षा दिला कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, ताकि आने वाले दौर में वे पैरों पर खड़ा हो सकें। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बैंक प्रबंधक राजीव कुमार थे।