पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम पेयजल आपूर्ति से दूषित पानी का उपयोग मजबूरी

कम पेयजल आपूर्ति से दूषित पानी का उपयोग मजबूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर | नलोंमें पेयजल सप्लाई कम आने से लोगों को मजबूरी में तालाब के दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे लोगों में बीमारी होने की आंशका हो गई है। स्थिति यह है कि सुबह के समय मात्र सात मिनट की पेयजल सप्लाई हो रही है।

पानी की सप्लाई कम होने की वजह से महिलाओं को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं लोगों को नहाने कपड़ा धोने के लिए गांव के तालाब का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बारे में पीएचईडी एईएन विजेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कर पानी सप्लाई का समय बढ़ा दिया जाएगा।

कुम्हेर. कच्चे तालाब में कपड़े धोते लोग।