बाबूला. कुम्हेर के गांव गुनसारा में प्रशासन ने बाल विवाह को रुकवाया। सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी ने बताया गुनसारा निवासी देवी सिंह द्वारा अपनी नाबालिग पुत्रियों की शादी किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां शादी को रुकवा दिया और उसके पिता देवी सिंह को शादी नहीं करने के लिए पाबंद किया। दूसरी बालिका बालिग मिली। उसकी शादी की अनुमित दे दी गई।