कुम्हेर। कुम्हेर के पास मंगलवार दोपहर 3.30 बजे दुपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बझेरा के 16 लोग घायल हो गए। सभी गमी में शामिल होने सोनगांव जा रहे थे। घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव बझेरा निवासी रिंकू उर्फ द्वारिका प्रसाद की ससुराल सोनगांव में दादी ससुर की मौत के बाद आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए परिजन ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में जा रहे थे। ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें पुरुषों के अलावा महिला बच्चे भी शामिल थे। ट्रैक्टर ट्रॉली को खुद रिंकू उर्फ द्वारिका चला रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही कुम्हेर के पास पहुंची, तभी सामने एक दुपहिया वाहन गया। ट्रैक्टर चालक ने दुपहिया वाहन सवार को बचाने के प्रयास में संतुलन खो दिया, जिससे ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
इससे ट्रॉली चालक बझेरा निवासी 25 वर्षीय रिंकू उर्फ द्वारिका प्रसाद पुत्र लीलाधर उसकी मां 50 वर्षीया देवो प|ी लीलाधर, 40 वर्षीया शांति देवी प|ी प्रकाश, 45 वर्षीय माया प|ी रघुनाथ, 18 वर्षीय रीना पुत्री रघुवीर, 40 वर्षीया सावित्री प|ी विजेंद्र, 30 वर्षीय जानकी प|ी भूपेंद्र, 5 माह का बालक सम्राट पुत्र योगेश, 36 वर्षीया रामबती प|ी सुंदर सिंह, 8 वर्षीय अंजू पुत्री कन्हैयालाल, 40 वर्षीय संतो प|ी माधोसिंह, 10 वर्षीय सावित्री पुत्री छोटेलाल, 10 वर्षीय रीना पुत्र पिंटू, 55 वर्षीय विरमा प|ी ख्यालीराम, ढाई वर्षीय नवीन पुत्र राहुल, 28 वर्षीय सावित्री प|ी योगेश घायल हो गए।
कुम्हेर. मासूम के हाथ में चोट देखकर फफक कर रो पड़ी दादी।