पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए 200 बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक संजीव तिवारी,उप वैद्य गोपाल प्रसाद ने मानव भारती सीनियर सैकंडरी स्कूल के 200 बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर स्वाइन फ्लू के लक्षण बचाव के उपाय भी बताए। इस मौके पर स्कूल निदेशक जितेंद्र कुमार शर्मा व्यवस्थापक भूमिका शर्मा आदि मौजूद थे।

10लोगों को दी टेमी फ्लू

सीकरी| चिकित्साविभाग द्वारा स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर सर्वे कराया जा रहा है। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. पंकज अग्रवाल ने बताया कि अब तक ऐहतियात के तौर पर दस लोगों को टेमी फ्लू दवा दी।

चिकित्साकर्मी चंचल तनेजा के नेतृत्व में कस्बे में घर घर सर्वे किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम घर घर जा कर स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बता रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक भी स्वाइन फ्लू का रोगी नहीं है। इसके लिए सभी जांच कर ली है।

कुम्हेर। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए बच्चों को पिलाया काढ़ा।