डीएम के पास पहुंचा राशन डीलरों का मामला
भरतपुर | राजस्थानपटवार संघ ने खाद्य सुरक्षा से संबंधित कार्यशाला में राशन डीलरों रसद विभाग के कर्मचारियों, पटवारियों ग्राम सेवकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों की शिकायत कलेक्टर से की गई है। ज्ञापन में बताया कि आठ फरवरी को नदबई, सेवर कुम्हेर ब्लॉक के पटवारी, ग्राम सेवक राशन डीलरों की कार्यशाला बुलाई थी। इसमें सभी कर्मचारियों के समय पर आने के बाद रसद विभाग के मौजूद कर्मचारियों को बुलाकर कार्यशाला शुरू करने की मांग की तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया।