आवेदन पत्रों का वितरण प्रारंभ
भरतपुर | लुपिनफाउण्डेशन द्वारा कुम्हेर कस्बे में शुरू किए जाने वाले आवासीय औद्योगिक सुरक्षाकर्मी प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्रों का वितरण प्रारंभ किया गया है। आवेदन पत्र लुपिन के भरतपुर एवं खण्ड मुख्यालयों से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। यह प्रशिक्षण आजीविका विकास निगम के सहयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. स्वाति ने बताया कि प्रशिक्षण में औद्योगिक सुरक्षाकर्मी शामिल होने के लिए 18 से 35 आयु के युवक आवेदन कर सकते हैं।