जमा नहीं हो रही डीए एरियर की राशि
भरतपुर. राजस्थानशिक्षक संघ एकीकृत के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरसिंह कुंतल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बीईईओ कुम्हेर से मिलकर एसएसए मद में कार्यरत प्रधानाध्यापक, अध्यापकों की जीपीएफ, एसआई, एलआईसी एवं बढ़े हुए डीए एरियर की राशि के जमा नहीं होने की शिकायत की।
बीईईओ ने आगामी 15 अक्टूबर तक उक्त समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। प्रधानाध्यापक की मासिक बैठक में भी कटौती जमा नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल की ओर से 15 अक्टूबर तक समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। प्रतिनिधिमंडल में मदन मोहन शर्मा, बहादुरसिंह, भगवानसिंह, सामंताराम, निहालसिंह, भीम सिंह सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।