पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुम्हेर| कस्बेके नदबई रोड तिराहा के पास बजरी के ओवर

कुम्हेर| कस्बेके नदबई रोड तिराहा के पास बजरी के ओवर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर| कस्बेके नदबई रोड तिराहा के पास बजरी के ओवर लोड ट्रकों से अवैध वसूली करने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। अचानक हुई फायरिंग के कारण लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दो बाइकों को छोड़कर भाग गए। शुक्रवार की सुबह नदबई तिराहा के पास ओवर लोड बजरी से भरे ट्रकों से वसूली करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में फायरिंग हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दो बाइकों को छोड़कर सभी लोग भाग गए। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि झगड़े की सूचना है, लेकिन फायरिंग की जानकारी नहीं मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बाइकों को जब्त कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था।

ओवरलोड ट्रकों से वसूली को लेकर फायरिंग

खबरें और भी हैं...