- Hindi News
- अग्रजन चेतना यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत
अग्रजन चेतना यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत
भरतपुर. महाराजाश्री अग्रसेन शोभायात्रा समिति की ओर से सोमवार शाम को अग्रजन चेतना यात्रा शहर के मुख्य बाजारों में से होकर निकाली गई। चेतना यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चेतना यात्रा में फूलों से सजे रथ पर महाराज अग्रसेन विराजित थे। यात्रा में सफेद कपड़े सफेद टोपी लगाकर अग्र बंधु चल रहे थे।
चेतना यात्रा कुम्हेर गेट, कोतवाली, लक्ष्मण मंदिर, गंगा मंदिर, चौबुर्जा होती हुई बिजली घर चौराहे पहुंची। चेतना यात्रा का शुभारंभ लुपिन अधिशासी निदेशक सीताराम गुप्ता उद्योगपति जय गोयल ने ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर संजीव गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुरेश बंसल, मोहन मित्तल, अनुराग गर्ग, सुभाष जिंदल, चंद्रकांत गर्ग, विष्णु लोहिया, विनोद सिंघल, सीए अतुल मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, नीतेश मित्तल, हर्ष आर्य, अशोक जिंदल, शैलेष गोयल, मदनमोहन सर्राफ, दाऊदयाल गर्ग सहित बड़ी समाज के कार्यकर्ता मौजूद थे।
झंडा पूजन 25 को
भरतपुर.श्रीअग्रवाल महासभा चौमुखा महादेव खेरापति मोहल्ला की ओर से 25 सितंबर को महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव सुबह 8.30 बजे श्री अग्रवाल विद्या मंदिर खेरापति मोहल्ला में मनाया जाएगा। मंत्री श्याम गोयल ने बताया कि समारोह के तहत सुबह 9 बजे झंडा पूजन, झंडारोहण बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा वृद्वजनों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक वीरेंद्र अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता हनुमान प्रसाद गोयल एडवोकेट करेंगे।
भरतपुर. अग्रसेन शोभायात्रा समिति की अग्रजन चेतना यात्रा में शामिल लोग।