- Hindi News
- प्रमुख बाजारों मोहल्लों में झूलते तारों से मिलेगी निजात
प्रमुख बाजारों मोहल्लों में झूलते तारों से मिलेगी निजात
शहरके प्रमुख बाजारों एवं मोहल्लों में बिजली खंभों से झूलते तारों एवं करंट छूने से हादसों से जल्द मुक्ति मिल सकेगी। विद्युत वितरण निगम ने शहर में भूमिगत केबल डालने के साथ ही ओवर हेड कनेक्शन को भूमिगत केबल बॉक्स से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य की शुरुआत शनिवार को कुम्हेर गेट मुख्य बाजार क्षेत्र में की गई।
शहर में करीब 10 बिजली खंभों से 100 कनेक्शन भूमिगत केबल के नए बॉक्स से किए गए हैं। पहले चरण में कुम्हेर गेट से लक्ष्मण मंदिर तक मकानों और दुकानों के विद्युत कनेक्शन भूमिगत केबल से जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के खराब मीटरों को बदलने और अनार्मड केबल के स्थान पर आर्मड केबल डालने का कार्य भी किया जा रहा है।
^शहरमें भूमिगत केबल डालने का अधिकांश कार्य पूरा हो गया है। मुख्य बाजार में भूमिगत केबल से कनेक्शन करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को करीब 100 कनेक्शन किए जा चुके हैं। जल्द ही शहर के उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भूमिगत केबल से कर दिए जाएंगे।
-बीएलगुप्ता, सहायकअभियंता, विद्युत निगम
100 किमी भूमिगत केबल डाली
विद्युतनिगम द्वारा करीब 50 किलोमीटर 11 केवी लाइन तथा 50 किलोमीटर लंबी एलटी लाइन शहर के विभिन्न भागों में बिछाई जा चुकी है। करीब 30 से 35 किलोमीटर लंबी लाइन डाला जाना अभी शेष है। निगम द्वारा शहर के मुख्य बाजार कुम्हेर गेट से कोतवाली, लक्ष्मण मंदिर, चौबुर्जा, मथुरा गेट होते हुए बिजली घर, चौबुर्जा से बुध की हाट, अटल बंद, बजरिया होते हुए अनाह गेट, अटल बंद से बीनारायण गेट सहित शहर के कई मोहल्लों गोपालगढ़, कमला रोड सहित गलियों में जहां विद्युत खंभे नहीं पहुंच पाए थे, वहां भूमिगत केबल को बिछाया जा चुका है। जबकि कोतवाली से बासन गेट होते हुए गोवर्धन गेट की ओर भूमिगत केबल बिछाए जाने का कार्य तेज गति से जारी है। हालांकि दिन के समय मुख्य बाजार में भीड़भाड़ रहने के कारण भूमिगत केबल डालने कनेक्शन करने का काम प्रभावित जरूर हो रहा है। निगम द्वारा भूमिगत केबल से उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़ने के बाद लंबे अरसे से मौजूद बिजली खंभे, उन पर झूलते करंट के तारों, उपभोक्ताओं की झूलती सर्विस लाइनों से निजात मिल सकेगी। वर्तमान में मुख्य बाजार में एक तरफ ही विद्युत के खंभे हैं, जिसके कारण दूसरी तरफ के मकान-दुकानों में सड़क क्रॉस कर विद्युत कनेक्शन हो रहे हैं