पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपनाएं

प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। लुपिनफाउण्डेशन द्वारा राष्ट्रीय विकास संस्थान हैदराबाद के सहयोग से कुम्हेर कस्बे में 30 दिवसीय निशुल्क प्लम्बर प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ, इसमें कुम्हेर पंचायत समिति क्षेत्र के 9 गांवों के 30 गरीब एवं बीपीएल परिवारों के युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्घाटन लुपिन की मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक स्वाति संवत्सर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में नल की सादा फिटिंग, अंडरग्राउन्ड फिटिंग, एलविन्ड मिक्सर फिटिंग, मोटर फिटिंग, टंकी फिटिंग आदि की सैद्धांतिक प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम प्रभारी हेमन्त शर्मा आदि ने विचार रखे।