आईओसी लाइन के गश्ती दल से मारपीट
कुम्हेर. आईओसीएलकी क्रूड आयल की पाइप लाइन के गश्ती दल से मारपीट किए जाने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। थाना अधिकारी आलोक गौतम ने बताया कि रात में गश्त करने वाले गार्ड गाडी़ चालक के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है, जिसमें बताया गया है कि आईओसीएल का गार्ड मोहनसिंह, गाडी़ चालक रामवीर के साथ रात को क्रूड आयल की पाइप लाइन की निगरानी कर रहे। तभी नगला मांझी निवासी लेखराज, बच्चू, रूपकिशोर, कुमारपाल ने मारपीट की।