गेहूंं की काला बाजारी में एक गिरफ्तार
कुम्हेर. रसदविभाग के गेहू की कालाबाजारी करने के एक आरोपी को पुलिस ने कस्बे से गिरफ्तार किया है। हैडकांस्टेबल बीर विक्रमसिंह ने बताया कि गत माह पुलिस ने सिकरोरी गांव के पास से पिकअप में भरा रसद के गेहूं को बरामद किया था, जिसे बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में जाटौली थून निवासी डीलर कुवरसिंह को मंगलवार को कस्बे से गिरफ्तार किया है।