पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरओ प्लांट खराब होने से ग्रामीण परेशान

आरओ प्लांट खराब होने से ग्रामीण परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर. गांवपला में आरओ प्लांट खराब होने से ग्रामीण फ्लोराइड युक्त पानी पीने के लिए मजबूर है। जानकारी के अनुसार गांव में बरसात कम होने से पानी खारा हो गया। गांवों में लोगों को स्वच्छ जल पिलाने के लिए आरओ प्लांट लगाया गया, जो कि मात्र दो दिन चल कर खराब हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आर प्लांट खराब होने से ग्रामीणों को मजबूरी में खारा पानी पीना पड़ रहा है। पीएचईडी की तरफ से गांव में हैंडपंप भी लगाएं गए थे, जो सभी खारे पानी के है। ऐसे में ग्रामीण गांव से एक किलोमीटर दूर पोखर की पाल पर बने कुओं से पानी लाने के लिए मजबूर है। उधर पीएचईडी के जेईएन अजय वर्मा कुम्हेर का कहना है कि सप्लाई बोर कम गहरा होने के कारण पानी में फ्लोराइड अधिक है। पानी जांच करा कर बोर को गहरा करा कर आर प्लांट शीघ्र चालू करवा दिया जाएगा।