पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक से नकदी जेवर छीने

युवक से नकदी जेवर छीने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबूला. कुम्हेरथानांतर्गत बौरई-अवार रोड पर एक युवक के साथ दो लोगों ने लूटपाट कर नकदी जेवरात छीन लिए। गोलपुरा निवासी सुख सिंह पुत्र गिर्राज ठाकुर ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे वह बस से बौरई पहुंचा था। रास्ते में उसे दो लोगों ने रोक लिया। उन दोनों ने चाकू दिखाकर 9 हजार 500 रुपए तथा एक सोने का टीका छीन ले गए। सुख सिहं पर बदमाशों ने चाकू से बार किया, जिससे सुखसिंह घायल हो गया। इस दौरान हमलावरों को पहचान लिया, जो पास के ही गांव के थे। गांव पहुंचकर घटना की ग्रामीणों को जानकारी दी। सुबह आसपास के गांवों की घटना के बारे में पंचायत बुलाई और बदमाशों को पंचायत में बुलाने की कहा। जिस पर तो बदमाश ही आए और ही उनके परिजन आए। घटना की रिपोर्ट कुम्हेर थाना दर्ज कराने के लिए दी गई है। कुम्हेर थाना के एएसआई अर्जुन सिंह ने बताया घटना के संबंध में रिपोर्ट मिली है, जिसकी पहले जांच की जा रही है और उसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।