पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवार में जनचेतना शिविर आयोजित

अवार में जनचेतना शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. सूचनाएवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय अलवर सवाई माधौपुर द्वारा प्रधानमंत्री की जन धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान ,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान पर कुम्हेर पंचायत समिति के गांव अवार में जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंजाब नेशनल बैंक के वित्तीय सलाहकार आरसी चौधरी ने जन धन योजना से गरीब लोगों को अपनी बचत की राशि बैंकों में जमा कराने की बात कही।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पूरणमल मीणा ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजन तक पहुंचाने के प्रयास किये जाने चाहिए। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान की जिला समन्वयक रूचि फौजदार ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते आमजन से स्वच्छ भारत के निर्माण में सहयोग का आव्हान किया जबकि सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी ने लड़के लड़की को समान शिक्षा पोषण देने पर जोर दिया। बेटी बचाओ अभियान के जिला समन्वयक प्रवीण कुमार ने कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को जड़ से दूर करने का आव्हान किया इस अवसर पर रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया और जनसमूह के मध्य मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं से संबंधित पंपलेट, पोस् टर, बुकलेट आदि प्रदान किए गए। इसके अलावा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर सरकारी योजनओं को लाभ उठाने के बारे मेंे विस्तार से जानकारी दी गई। कार्य में सवाई माधौपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामनाथ मीणा एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।