यूरिया के लिए भाकियू का अनशन कल
भरतपुर. भारतीयकिसान यूनियन द्वारा यूरिया की मांग को लेकर 12 दिसंबर को गांव सत्य पुरा में एक दिवसीय अनशन किया जाएगा। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह पूनिया ने बताया जिले के किसान यूरिया के लिए तरस रहे है और बाजार में यूरिया की कालाबाजारी जोरों पर है। इसे लेकर पूर्व में जिला प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या बरकरार बनी हुई है। अनशन शांति पूर्वक कुम्हेर क्षेत्र के गांव सत्य पुरा आजऊ में किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। अनशन के माध्यम से यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति और काला बाजारी रोकने के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।