लक्ष्मण मंदिर पर हंगामा
पुरानालक्ष्मण मंदिर क्षेत्र में बुधवार की शाम सनसनी फैल गई, जब एक ज्वैलर्स ने कुछ लोगों द्वारा लूटपाट कर ले जाने का शोर मचाया। इससे आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए और उन्होंने हंगामा करना प्रारंभ कर दियाा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। समझाइश की। थोड़ी देर बाद आरोपी पक्ष भी अटलबंध पुलिस थाने पहुंच गया और उसने ज्वैलर्स पर बकाया राशि का तकादा करने पर मारपीट झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया
पुराना लक्ष्मण मंदिर बैकरी वाली गली स्थित एल.के. ज्वैलर्स के मालिक लोकेश कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे 5-6 व्यक्ति आए और मारपीट कर सोने की चार अंगूठी काउंटर से एक-डेढ़ किलो चांदी के जेवर लूट ले गए मौके पर अटलबंध थाना पुलिस पहुंची इस दौरान दोनों पक्ष अटलबंध थाना पहुंच गए। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष के कुम्हेर गेट निवासी चंदूलाल कोली ने रिपोर्ट दी कि वह तथा मोतीलाल एलके ज्वैलर्स पर पैसों का तकादा करने गए थे। जहां लोकेशन कुमार ने रुपए देने से इंकार कर दिया और काउंटर पलट कर सामान बिखेर दिया। इधर एसपी राहुल प्रकाश का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट मिली हैं। जांच कर रहे हैं। मामला लेनदेन का है।