दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
भरतपुर/जुरहरा। जुरहराथाना क्षेत्र के नेतवाडी-गुरीरा सड़क मार्ग ने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने बताया कि पुन्हाना निवासी 25 वर्षीय जीतराम पुत्र छुट्टन सैनी बुधवार को पत्नी को बाइक से कुम्हेर स्थित ससुराल में छोड़कर घर जा रहा था। शाम करीब 7 बजे उसका शव नेतवाडी -गुरीरा के मध्य सड़क पर पड़ा मिला, जिसकी बाइक भी उसके पास पड़ी थी। मृतक के सिर में चोट आई है, जिससे लगता है उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।