पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस चालक की मौत का मामला दर्ज

बस चालक की मौत का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस चालक की मौत का मामला दर्ज

कुम्हेर . ड्यूटीपर तबीयत खराब होने पर रोडवेज बस के चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बांसरोली निवासी गुलाब सिंह पुत्र शंकर जाट ने इस आशय का मामला दर्ज कराया है कि बांसरोली निवासी 45 वर्षीय छोटा भाई अमर सिंह पुत्र शंकर जाट राजस्थान रोडवेज जयपुर में बस चालक के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को अमर सिंह अलीगढ़ से बस लेकर जयपुर जा रहा था। रास्ते में अमर सिंह की तबीयत खराब होने लगी तो उसने अपने सहचालक खूबीराम पुत्र तुलीराम निवासी गांव सिरसई को बस संभलवा दी। उसके बाद वह डहरा मोड़ पर बस से उतर गया तथा अपने घर गया। अपने घर शाम 6 बजे अमर सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिवारजन अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।