पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा : दिगंबर

लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा : दिगंबर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति कुम्हेर के प्रधान पद पर वंदना कुमारी के चुने जाने पूर्व मंत्री डॉ. दिगंबर सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार होने के कारण लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसके चलते प्रदेश में अधिकतर जिला प्रमुख और प्रधान भाजपा के निर्वाचित हुए हैं। इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री ने क्षेत्र में लम्बे समय से लंबित गुडगांव कैनाल के लिए हरियाणा सरकार से वार्ता कर जल्द कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सुनील जैन, थैरावर सरपंच भूपेन्द्र सिंह, सुरेश बैलारा, अरविंद फौजदार आदि मौजूद रहे।