- Hindi News
- पर्स निकालने के प्रयास को लेकर झगड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार
पर्स निकालने के प्रयास को लेकर झगड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर| कुम्हेरगेट चौराहे पर एक व्यक्ति ने बस में चढ़ते समय एक यात्री की पेंट के पीछे की जेब से पर्स निकालने का प्रयास किया। इस बात को लेकर दोनों झगड़ पड़े। कोतवाली थाना पुलिस ने एक आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
कोतवाली थाना के हैडकांस्टेबल रामकिशन के अनुसार न्यू कॉलोनी रूपवास निवासी नंदकिशोर शर्मा पुत्र विष्णु कुमार ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसका साथी कुम्हेर गेट से बस में चढ़ रहे थे। तभी उसकी पेंट के पीछे की जेब से एक व्यक्ति ने पर्स निकालने की कोशिश की, जिसे पकड़ लिया। इस बात को लेकर झगड़ा हो गया और वह आरोपी को थाना कोतवाली ले आया। थाने में आरोपी गुलाल कुंड निवासी ज्वाला पुत्र दर्शन सिंह राय सिख उक्त यात्री को धमकी देने लगा। जिस पर आरोपी ज्वाला को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को एडीएम सिटी विशंभर लाल की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।